Rajasthan News : प्रदेश में आमजन को लाभ देने के महंगाई राहत कैंप लगाएगी गहलोत सरकार, जानिए वजह

प्रदेश में सरकारी योजनाओं में पंजीकरण के लिए गहलोत सरकार बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी। सीएम गहलोत ने जयपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान महंगाई राहत कैंप की जानकारी दी।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में जनहितैषी योजनाओं में पंजीकरण के लिए गहलोत सरकार बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजस्थान सरकार 10 कल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण के लिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका हालिया राहत बचत बढ़त वाला बजट 2030 तक राजस्थान को सभी मापदंडों पर भारत का नंबर 1 राज्य बनाने की उनकी योजना का पहला कदम था और "महंगाई कैंप" मिशन 2030 की की तरफ दूसरा कदम है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने 24 अप्रैल से राज्य में शुरू होने वाले महंगाई राहत कैंप की योजना के बारे में विस्तार से बताया। शुरुआत में लगभग 700 कैंप होंगे। जिनकी संख्या बढ़ाकर 2700 की जाएगी। ये कैंप तब तक चलेंगे जब तक कि वो सारे लोग अपना पंजीकरण नहीं करवा लेते जो इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के वितरण के बारे में प्रतिक्रिया सुनने के बाद पंजीकरण कैंपों की ज़रूरत महसूस हुई। हमने महसूस किया कि बहुत से लोग ऐसी जनहितैषी योजनाओं के बारे में नहीं जानते हैं। जिनके वे हकदार हैं। हमने यह भी महसूस किया कि योजनाओं को लोगों तक पहुंचने में कभी-कभी बहुत अधिक समय लग जाता है।

कैंपों के लिए चुनी गई दस योजनाएं

सीएम गहलोत ने कहा कि कैम्पों के लिए चुनी गई 10 योजनाएं सभी लोगों को आर्थिक राहत देंगी, उन्हें महंगाई से लड़ने में मदद करेंगी। राजस्थान के लोग अपनी आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और पालन-पोषण देने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन महंगाई उन्हें पीछे धकेलती है और उनकी प्रगति के रास्ते में आती है। अगर लोग आगे नहीं बढ़ेंगे तो राज्य की तरक्की नहीं होगी। देश की तरक्की नहीं होगी।

गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बहुप्रतीक्षित योजना

सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैंप में शामिल सबसे बहुप्रतीक्षित योजना है गैस सिलेंडर पर सब्सिडी। हमारे पास यह दिखाने के लिए आकंड़ें हैं कि राजस्थान में लाखों लोगों के घरों में सिलेंडर खाली पड़े हैं। यह बात बिल्कुल साफ है कि बहुत से लोग गैस सिलेंडर भरवाने के लिए 1,140 रुपए का भुगतान नहीं कर सकते। इसलिए, हमने 500 रुपए में गैस सिलेंडर भरवाने का फैसला किया। हालांकि अगर हम सभी को 500 रुपए में सिलेंडर भरवाने की छूट देते हैं तो उन लोगों को भी लाभ मिलेगा जिन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है। हम कह रहे हैं कि यदि आप यह लाभ चाहते हैं। तो महंगाई राहत कैंप में आएं और पंजीकरण कराएं। जो लोग इसे नहीं चाहते हैं और जो राज्य छोड़कर जा चुके। वो इसके लिए आवेदन नहीं करेंगे। ये लोगों को तय करना है कि उन्हें लाभ की जरूरत है या नहीं। इससे बहुत सारा सरकारी पैसा बचेगा। जिसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का इकलौता राज्य है जहाँ 500 रुपए में सिलेंडर भरवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई राहत कैंप देश में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अपनी तरह का पहला जनसंपर्क कार्यक्रम होगा। कभी-कभी हम देखते हैं कि गरीब से गरीब व्यक्ति को यह भी पता नहीं होता कि वह किसी सरकारी योजना का हकदार है। हो सकता है कि घर में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु हो जाए और परिवार को पता न हो कि उन्हें एक दुर्घटना बीमा कवर मिल सकता है। जो उन्हें घोर गरीबी में गिरने से बचा सकता है। इसलिए इन कैंपों में उन्हें सरकारी योजनाओं को जानने और समझने में भी मदद मिलेगी।

ऐसे ले सकते हैं सरकार की योजनाओं का लाभ

सीएम गहलोत ने कहा कि आप जन आधार कार्ड लेकर महंगाई राहत कैंप जाकर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाली 10 लाख रु प्रति परिवार की बीमा राशि को बढ़वाकर 25 लाख रु प्रति परिवार करवा सकते हैं। इसी तरह जन आधार कार्ड लेकर महंगाई राहत कैंप जाकर चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली 05 लाख रु प्रति परिवार की बीमा राशि को बढ़वाकर 10 लाख रु प्रति परिवार करवा सकते हैं। जन आधार कार्ड लेकर महंगाई राहत कैंप जाकर कामधेनु पशु बीमा योजना में आप अपने पशु का 40 हजार रु का बीमा निशुल्क करवा सकते हैं। यदि आपके दुधारू पशु की असमय मृत्यु हो जाती है तो ये राशि नया पशु खरीदने में काम आएगी।

महंगाई राहत कैंप में ये दस योजनाएं शामिल हैं

सीएम गहलोत ने बताया कि महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत आप अपना गैस सिलेंडर कनेक्शन नंबर और गैस एजेंसी का नाम लेकर महंगाई राहत कैंप जाकर गैस सिलेंडर का दाम 500 रु करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में महंगाई राहत कैंप में अपना बिजली कनेक्शन नम्बर बताने पर आपको हर महीने बिजली के बिल में पहले 100 यूनिट मुफ्त हो जाएंगे। इस योजना से लगभग 90% जनता की बिजली फ्री हो जाएगी। बिजली के कृषि उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन नम्बर लेकर महंगाई राहत कैंप जाने पर हर महीने 2000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। यदि आप उन करोड़ों परिवारों में से हैं जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आते हैं तो आप महंगाई राहत कैंप में अपना नाम लिखवाकर हर महीने अन्नपूर्णा फ़ूड पैकट निशुल्क पा सकते हैं। यदि नरेगा में आपका जॉब कार्ड बना हुआ है तो अपना जॉब कार्ड नंबर लेकर महंगाई राहत कैंप जाने पर आप साल में 100 दिन के बजाय 125 दिन का काम ले पाएंगे। यदि आप राजस्थान के किसी शहर में रहते हैं तो महंगाई राहत कैंप में जन आधार नम्बर बता कर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत रोजगार के अवसरों का लाभ ले सकते हैं। यदि आप सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी हैं और आपकी पेंशन राशि 1000 रु से कम है तो आप महंगाई राहत कैंप जाकर पेंशन 1000 रु तक बढ़वा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+