Rajasthan News: नागौर में गहलोत पायलट पर जमकर बरसीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को नागौर के दौरे पर रहीं। इस दौरान वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत और सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश में वसुंधरा राजे की सक्रियता की चर्चा है।

vasundhara raje

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को नागौर के दौरे पर रही। वसुंधरा राजे ने नागौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम राजे ने कहा कि 2003 से लेकर अफसर अशोक गहलोत को कभी बहुमत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत मुझे अपना सबसे बड़ा शत्रु और उनकी राह में कांटा मानते हैं। इसलिए उनकी तारीफ में मेरे लिए सद्भावना नहीं दुर्भावना है। जैसे मुख में राम बगल में छुरी। उन्होंने सोच समझकर मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा बोला है। वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो 20 साल से मेरे खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा बोलते आ रहे हैं। जिसे मैं भूली नहीं हूं। राजनीति में दो किस्म के लोग होते हैं। एक कर्मवीर और दूसरा बयान वीर। बयान वीर बयान देने और कर्मवीर काम करने में माहिर होते हैं। बयान वीर कांग्रेस में खूब है। बीजेपी में नहीं है। एक बड़े बयान वीर धौलपुर से बोले तो छोटे बाल वीर आज गुरुवार को अजमेर से बोल रहे हैं। कोई नागौर से बोलता है तो कोई कहीं से बोलता है। चुनाव जो आ गए हैं। ऐसे में सबका टारगेट में ही हूं। सबका मकसद एक ही है। मुझे कैसे हानि पहुंचा सके बस।

हमारी संस्कृति में नारी की पूजा होती है

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को पूजा जाता है। लेकिन यहां तो जिधर देखो उधर ही महिला पर कीचड़ उछालने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक महिला से इतना डर। उन्होंने कहा कि अमर्यादित भाषा बोलना महिला के संस्कारों में नहीं है। लेकिन ऐसे लोग कान खोल कर सुन ले। ना हम डरे और ना आगे डरेंगे। ना हम पीछे हटे ना कभी हटेंगे। महिला शक्ति ठान ले तो तूफान भी रास्ता बदल लेते हैं। राजे ने हनुमान चालीसा की चौपाई सुनाते हुए कहा कि सब सुख लहे तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं संगठित होकर ऐसे लोगों को जवाब दें।

गहलोत-पायलट के विवाद के बीच वसुंधरा राजे को मिल रही तरजीह

राजस्थान में गहलोत पायलट के विवाद के बीच वसुंधरा राजे को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई है। कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं के बयान मैं निशाना वसुंधरा राजे पर रहता है। इससे वसुंधरा राजे को राजनीतिक सुर्खियां मिली है। पीएम मोदी के बुधवार को राजस्थान दौरे के दौरान आबू रोड़ में वसुंधरा राजे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में बैठने की जगह मिली। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आत्मविश्वास से लबरेज नजर आई। प्रदेश के सियासी गलियारों में वसुंधरा राजे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

जगह-जगह हो रहा वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नागौर दौरे के दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। वसुंधरा राजे समर्थकों ने जगह-जगह मंच बनाकर उनके स्वागत की तैयारियां की हैं। राजे के इस दौरे के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। राजनीतिक गलियारों में वसुंधरा राजे के दौरे और उनकी सक्रियता को लेकर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+