Rajasthan News: प्रदेश के 109 नगरीय निकायों में विकास कार्याें को मिली स्वीकृति, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 109 नगरीय निकायों में सड़क विकास के 1980 कार्यों के लिए 712 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री गहलोत की इस स्वीकृति से इन निकायों में मुख्य सड़कों के मेजर रिपेयर के कार्य हो सकेंगे। सीएम गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 50 किमी, नगर परिषद क्षेत्र में 35 किमी तथा नगर पालिका क्षेत्र में 20 किमी सड़कों के कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 96 नगरीय निकायों के 1375 कार्यों के लिए 489 करोड़ रूपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की थी। इसी क्रम में विकास कार्यों हेतु यह प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications