Rajasthan News: पेपर लीक मामले में ईडी की कार्रवाई से गरमाया सियासी माहौल, बीजेपी ने सीएम से मांगा इस्तीफा

Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर ईडी द्वारा लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक कटारा और मीणा को धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। विशेष अदालत ने उन्हें 3 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है। राजस्थान में पेपर लीक प्रकरण को लेकर ईडी की कार्रवाई से प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि ईडी की छापेमारी में मुख्यमंत्री के एक करीबी को गिरफ्तार किया गया है। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने ही उन्हें राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य बनाया था। सीएम अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। केंद्रीय मंत्री जोशी ने राज्य में जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि क्या यह अच्छी बात है कि राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर एक पर है। विपक्षी गठबंधन इंडिया पर कटाक्ष करते हुए जोशी ने कहा कि यह समूह हिंदू विरोधी नीति अपना रहा है। जिसके लिए जनता उसे सबक सिखाएगी विपक्ष के पास ना तो नेता है और नहीं नीति ऐसे में जनता इस गठबंधन को गंभीरता से नहीं लेगी।

prahalad joshi

पेपरलीक को लेकर राजस्थान में चल रही है ईडी की कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय ने वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 की भर्ती के लिए आरपीएससी द्वारा 21 से 24 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित परीक्षा के सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में राजस्थान पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा संभाल गया था। आरोप है कि कटारा ने प्रश्न पत्र लीक किया और उसे मीणा को भेज दिया। मीणा ने अन्य लोगों की मदद से इसे 8 से 10 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को बेच दिया। ईडी ने 5 जून को आरोपियों के 15 परिसरों पर छापे मारे थे। इसके अलावा ईडी ने बाबूलाल कटरा अनिल मीणा और शेर सिंह मीणा और अन्य की लगभग 3.11 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थाई तौर पर कुर्क की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+