Rajasthan News: महिला आरक्षण विधेयक के बावजूद राजस्थान में वसुंधरा राजे की हो रही अनदेखी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। राजस्थान में राष्ट्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम मोदी यहां जनसभा करने वाले हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण को लेकर बिल पास करवा लिया है। लेकिन राजस्थान में मोदी सरकार के इस बिल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो पीएम मोदी राजनीति में आरक्षण की बात तो कर रहे हैं। लेकिन राजस्थान में पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ जमकर गुटबाजी कर रहे हैं। राजस्थान में जिस तरीके से वसुंधरा राजे को इग्नोर किया जा रहा है। उससे केंद्र सरकार की महिला नेतृत्व को लेकर मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने पीएम मोदी की 25 सितंबर को जयपुर में होने वाली जनसभा का जिम्मा महिला मोर्चा को सौंपा है। लेकिन वसुंधरा राजे की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता और समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा का कहना है कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है। लेकिन प्रदेश की सबसे सशक्त महिला की अनदेखी की जा रही है। ये कैसा महिला सशक्तिकरण है। केंद्र सरकार जो एक्ट लेकर आई है। यह एक तरह का झुनझुना ही है। इसको जब बाद में लागू किया जाएगा। इससे साफ है कि इनकी इच्छा शक्ति में कमी है। अगर इन्हे करना ही था तो ये दो बार इसे मेनिफेस्टो में शामिल था। तब कर देते। यह कोई बहुत बड़ी सौगात नहीं है। इसे इस चुनाव से पहले ही लागू करना था। बिल में कुछ नया नहीं है। कांग्रेस जो बिल लाई है वह वैसा का वैसा ही है।

परिवर्तन यात्रा के समापन पर पीएम मोदी करेंगे सभा

राजस्थान में चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन समारोह पर पीएम मोदी 25 सितंबर को जयपुर में बड़ी जनसभा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को जयपुर में संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों का दावा है की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहेगी। भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट निमिषा गौड़ कहती है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ ही सम्मानित नेता हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी के जयपुर दौरे के दौरान वसुंधरा जी भी मौजूद रहेगी। वसुंधरा राजे की अनदेखी के सवाल पर निमिषा गौड़ ने कहा कि पार्टी में उनकी कोई अनदेखी नहीं की जा रही हैं। वे पार्टी की सम्माननीय नेता है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भी उनकी भूमिका रहेगी।

vasundhara raje

भाजपा की प्रभावशाली नेता हैं वसुंधरा राजे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश के प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। राजे प्रदेश की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। प्रदेश में उनका जबरदस्त प्रभाव माना जाता है। लेकिन बावजूद इसके उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है। वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक समीक्षक शिप्रा माथुर कहती हैं कि यह संघर्ष अकेली वसुंधरा राजे का नहीं है। राजनीति से जुड़े तमाम लोग इस संघर्ष से जूझ रहे हैं। इसमें दोराय नहीं है कि वसुंधरा राजे भाजपा में बड़ा अनुभव और प्रभाव रखने वाली नेता हैं। इसी मामले पर वरिष्ठ पत्रकार नीलम मुंजाल कहती हैं कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक स्वागत योग्य कदम हैं। यह बात अलग है कि यह जल्दी लागू हो जाता तो राजनीति में महिलाओं को जल्दी फायदा मिलता। अब यह दूर की कोड़ी जैसा लग रहा है। वे कहती हैं कि यह सच है कि पार्टी में वसुंधरा राजे की अनदेखी हो रही है। वसुंधरा लगातार प्रदेश में मेहनत कर रही हैं। उनकी सभाओं में भीड़ आती है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दाएं-बाएं करके कभी किसी को तो कभी किसी को लाया जा रहा है। जिससे पार्टी का प्रभाव कमजोर हुआ है। वसुंधरा राजे प्रदेश में अच्छा खासा प्रभाव रखती हैं। उन्हें शासन चलाने का अनुभव है। चुनाव सिर पर आ चुके हैं। पार्टी उनकी भूमिका तय नहीं कर रही है। भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा वसुंधरा राजे की अनदेखी के सवाल पर वे कहती हैं कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दखल कर उनकी भूमिका तय करनी चाहिए। ऐसा हो नहीं रहा है। इसलिए प्रदेश संगठन अपनी मनमानी कर रहा है। प्रदेश में चुनाव नजदीक है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दखल कर वसुंधरा राजे की भूमिका तय करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+