Rajasthan News: बीकानेर चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित होगा इमरजेंसी मेडिसिन विभाग, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में सरदार पटेल चिकित्सा महाविद्यालय में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवीन विभाग के निर्माण कार्याें तथा अन्य आवश्यकताओं के लिए 6.55 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। साथ ही महाविद्यालय के ईएनटी विभाग में विभिन्न सुविधाओं और उपकरणों के लिए 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

आमजन को मिलेगी त्वरित एवं बेहतर उपचार सुविधा

सीएम गहलोत के इस निर्णय से आपात स्थिति में रोगियों का उपचार एवं चोट का इलाज शीघ्रता से किया जा सकेगा। इससे आमजन को त्वरित एवं बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।

ashok gehlot

सागवाडा के ज्ञानपुर में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र

डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति के ज्ञानपुर (भासौर) में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए आवश्यक पदों के सृजन तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+