Rajasthan News: कॉलेज शिक्षा निदेशालय में लेखा संवर्ग के 5 नवीन पदों का सृजन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कॉलेज शिक्षा निदेशालय जयपुर में लेखा संवर्ग के 5 नवीन पदों के सृजन की मंजूरी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कॉलेज शिक्षा निदेशालय जयपुर में लेखा संवर्ग के 5 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की है। नवीन पदों में सहायक लेखाधिकारी-प्रथम का एक, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय एवं कनिष्ठ लेखाकार के दो-दो पदों का सृजन किया जाएगा। गहलोत के इस निर्णय से कॉलेज शिक्षा निदेशालय में विभागीय कार्यों का सुचारू निष्पादन एवं विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications