Rajasthan News: रीको में संविदा के आधार पर 10 पदों का सृजन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एण्ड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में संविदा के आधार पर 10 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
रीको में कामकाज के संचालन को मिलेगी गति
यह पद रीको के स्ट्रेटेजिक प्रोजेक्ट सेल के अधीन संचालित राजस्थान पेट्रोजोन, फिनटेक पार्क एवं फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स के लिए होंगे तथा राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत भरे जाएंगे। इन पदों में विषय विशेषज्ञ मार्केटिंग के 3, ऑफिस क्लर्क एवं कार्य सहायक के 2-2 तथा विषय विशेषज्ञ पेट्रोकेमिकल एवं केमिकल, स्टेनोग्राफर एवं ड्राइवर के 1-1 पद शामिल हैं। इन पदों के सृजन से रीको में कामकाज के संचालन को और गति मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications