Rajasthan News: खेल प्रबंधक के 10 एवं सहायक खेल प्रबंधक के 40 नवीन पदों का सृजन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवा मामले एवं खेल विभाग में 50 नवीन पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक एवं जिला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधक के पदों का सृजन किया जाएगा।
भर्ती के लिए योग्यता एवं अनुभव का निर्धारण होगा
सीएम गहलोत द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक (एल-14) के 10 पद सृजित होंगे। इनमें 5 पद सीधी भर्ती एवं 5 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। इसी प्रकार जिला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधक (एल-12) के 40 पद सृजित होंगे। जो 100 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्यता एवं अनुभव का भी निर्धारण किया गया है।

सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
इन पदों के सृजन से विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन, बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन, अनुदान वितरण, खेल अकादमियों का संचालन, राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन तथा खेल संघों से सम्बन्धित कार्यों आदि का संचालन बेहतर तरीके से हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications