Rajasthan News: सीएम गहलोत के ओसियां कार्यक्रम में नहीं पहुंची कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा, जानिए वजह

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार के मौजूदा विधायक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं। प्रदेश के जोधपुर जिले के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा लंबे समय से मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यक्रम से दूरी बना रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को ओसियां विधानसभा के डांवरा के दौरे पर रहे। सीएम गहलोत ने ओसियां विधानसभा क्षेत्र के डांवरा में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रणजीत सिंह की मूर्ति का अनावरण कर जनसभा को संबोधित किया। लेकिन स्थानीय विधायक दिव्या मदेरणा उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। विधायक मदेरणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी भी दी कि वह 9 और 10 सितंबर को राजस्थान से बाहर रहेगी। विधायक दिव्या मदेरणा की गैरमौजूदगी से सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनकी दूरियों को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। हालांकि पिछले 3 सितंबर को दिव्या मदेरणा ने जोधपुर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लंबी मुलाकात की थी। लेकिन प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस विधायक का अपने ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाए जाना चर्चा का विषय है। आपको बता दे इस कार्यक्रम के लिए दिव्या मदेरणा को भी आमंत्रित किया गया था और मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी सीएम के कार्यक्रम की सूचना विधायक को भिजवाई थी।

सीएम गहलोत के कार्यक्रमों से दूरी को लेकर चर्चा

ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दूरी बनाने की वजहों पर सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि गहलोत और मदेरणा परिवार की बनती नहीं है। दिव्या मदेरणा ने अपने पूरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दूरी बनाए रखकर इस धारणा को कभी कमजोर नहीं होने दिया। चर्चा है कि इसका सीधा असर जाट समुदाय में जाता है। जाटों के वोटो को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए दिव्या मदेरणा ऐसा कर रही है। दिव्या का मुकाबला भाजपा के ही जाट उम्मीदवार से होना तय माना जा रहा है। यही वजह है कि वह इन दिनों सार्वजनिक कार्यक्रमों में बार-बार कह रही है कि अकेली जाट की बेटी जीतकर आई हूँ।

ashok gehlot

कार्यक्रम में नहीं आने की एक वजह यह भी

इस वर्ष 18 फरवरी 2023 में उम्मेद स्टेडियम में हुए एक शिलान्यास कार्यक्रम में वह जरूर पहुंची थी। जिसमें ओसियां क्षेत्र की एक पेयजल परियोजना शामिल थी। इसके अतिरिक्त वह किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होती रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ओसियां के डांवरा गांव में मूर्ति अनावरण को भी राजनीति में अलग चर्चा के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि पूर्व मंत्री रहे स्व. रणजीत सिंह के पुत्र घनश्याम सिंह राठौड़ राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं। जो फिलहाल संजीवनी घोटाले से जुड़े मामले में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे हैं। वहीं इस मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की देखरेख में तय किया गया है। पिछले काफी समय से दिव्या मदेरणा और बद्रीराम जाखड़ के बीच भी विवाद चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+