Rajasthan News: सीएम गहलोत ने बीकानेर के रामझरोखा कैलाशधाम में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री का बीकानेर दौरा
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहे। उन्होंने रामझरोखा कैलाशधाम मन्दिर पहुंचकर महंत रामदास जी से मुलाकात की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। साथ ही 108 कुंडीय रामचरितमानस महायज्ञ में शामिल हुए एवं रामकथा और महायज्ञ आयोजन के लिए अपना संदेश दिया।
राजस्थान मिशन 2030 के तहत प्रदेश के दौरे पर सीएम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान मिशन 2030 के तहत प्रदेश में दौरे कर रहे हैं। सीएम गहलोत इसी कड़ी में बीकानेर के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री गहलोत मिशन 2030 के तहत प्रदेश में जनसंवाद कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications