Rajasthan News: हैदराबाद में प्रवासी समुदाय और हितधारकों से संवाद करेंगे सीएम गहलोत, विजन 2030 लिए लेंगे सुझाव

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी समुदाय व हितधारकों से संवाद करेंगे। राजस्थान फाउंडेशन द्वारा मिशन-2030 के तहत रविवार शाम 7 बजे मैरियट कन्वेंशन सेंटर में संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें वैज्ञानिक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, विद्यार्थी, प्रवासी राजस्थानी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ और हितधारक अपने सुझाव देंगे।

एक करोड़ लोगों के सुझाव और विचार डॉक्यूमेंट में होंगे शामिल

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान की प्रगति की गति को 10 गुना बढ़ाने और अपने सपनों के राजस्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा मिशन-2030 की अनूठी शुरूआत की गई है। इसके तहत विजन-2030 डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। इसमें एक करोड़ लोगों से बहुमूल्य सुझाव और विचार लेकर उन्हें डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाएगा। श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की प्रगति में प्रदेशवासियों के साथ-साथ प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनूठा प्रयास है। इस आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न प्रवासी राजस्थानी संगठन भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मुख्यमंत्री गहलोत से संवाद करेंगे।

asho gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+