Rajasthan News : कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम गहलोत, जानिए कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को कर्नाटक की नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की दोपहर सीएम गहलोत बेंगलुरु पहुंचे हैं।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को कर्नाटक की नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की दोपहर सीएम गहलोत बेंगलुरु पहुंचे। सीएम गहलोत शनिवार को सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। आपको बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है।
सिद्धारमैया सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। कर्नाटक सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित होगा। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कल होने जा रहे शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बताया है। डीके शिवकुमार ने मीडिया के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications