Rajasthan News: सीएम गहलोत का बारां दौरा, जैन तीर्थ स्थल में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बारां के गांव बमूलिया में गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित जैन तीर्थ स्थल पहुंचे। सीएम गहलोत ने यहां पूजा-अर्चना करते हुए मानव कल्याण की प्रार्थना की।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बारां के गांव बमूलिया में गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित जैन तीर्थ स्थल जय त्रिभुवन विमल विहार पहुंचे। उन्होंने यहां दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हुए मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री को खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने तीर्थ स्थल के निर्माण सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जैन संत एवं धर्मावलम्बी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+