Rajasthan News: सीएम गहलोत ने किया हैंडबॉल लीग की विजेता ट्रॉफी का अनावरण, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएमआर पर भारत की पहली हैंडबॉल प्रीमियर लीग की विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया। सीएम गहलोत ने लीग के पोस्टर का विमोचन के साथ बॉल पर शुभकामना संदेश लिखकर हस्ताक्षर किए।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारत की पहली हैंडबॉल प्रीमियर लीग की विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया। उन्होंने लीग के पोस्टर का विमोचन करने के साथ बॉल पर शुभकामना संदेश लिखकर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर लीग के मुख्य संरक्षक राजीव अरोड़ा, चेयरमैन अजय डाटा, अध्यक्ष अभिनव बंथिया, निदेशक विवेक लोढ़ा, विज्ञान लोढ़ा और दीपक डाटा उपस्थित रहे। लीग की शुरूआत 8 जून से सवाई मानसिंह स्टेडियम के इन्डोर स्टेडियम में होगी। इसमें राजस्थान सहित 6 राज्यों की टीम खेलेंगी। लीग का समापन 25 जून को होगा।

पुलिस अधिकारियों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री गहलोत से राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस सेवा परिषद के अध्यक्ष रघुवीर सैनी सहित 30 से अधिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना और राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम लागू करने और वर्ष में दो बार डीपीसी के प्रावधान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के हितों में कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इससे उन्हें सम्बल मिला है।

बालिका शिक्षा के बढ़ते कदम के पोस्टर और बुक का विमोचन

मुख्यमंत्री गहलोत ने हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी, बीकानेर की पुस्तक और स्मारिका बालिका शिक्षा के बढ़ते कदम का विमोचन और 18 मिनट की डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की। सोसायटी से प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल, पुस्तक के सम्पादक डॉ. विठ्ठल बिस्सा, रितेश व्यास और शुभम अग्रवाल उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+