Rajasthan News: कोटा में गारंटी यात्रा की शुरुआत पर बोले सीएम गहलोत, कहा-'चुनाव में राजस्थान के हित की बात हो'

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश के साथ संभागों में गारंटी यात्रा की शुरुआत की। कोटा में यात्रा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम सकारात्मक चर्चा करते हैं और अपने मुद्दों पर ही चुनाव लड़ते हैं। हमारी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। विपक्ष अभी से ही दुश्मन की तरह बात करने लगा है। विपक्ष लोगों को भड़का रहा है। धर्म के नाम पर राजनीति उन्होंने शुरू कर दी है। यह उचित नहीं है। इसे स्वीकार भी नहीं किया जा सकता। राजनीति में प्रेम मोहब्बत और भाईचारा ही रहता है। पीएम नरेंद्र मोदी हो या गृहमंत्री अमित शाह या फिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सभी पत्थर मारने वाली बात करते हैं। हम कहते हैं कि राजस्थान के हित की बात की जाए। शांति और मोहब्बत की बात की जाए।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी उपलब्धियां की आलोचना करे तो मैं चैलेंज करता हूं। हम विकास के आधार पर ही वोट मांगेंगे। हम महंगे राहत शिविर में गारंटी दे चुके हैं। इसके अलावा सात अन्य गारंटी अभी दे रहे हैं। इन गारंटी पर भाजपा को चुनावी चर्चा चुनाव मैदान में आकर करनी चाहिए। लेकिन वह इस पर चर्चा नहीं करेंगे। क्योंकि उनके पास कहने और बताने के लिए कुछ नहीं है।

ashok gehlot

राजस्थान के लिए शानदार घोषणा पत्र होगा

सीएम गहलोत ने घोषणा पत्र के सवाल पर कहा कि इसे अभी जारी नहीं किया गया है। यहां तक की किसी भी राजनीतिक पार्टी में घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। हम जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी कर देंगे। शानदार घोषणा पत्र बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+