Rajasthan News : राहुल गांधी पर हमलों को लेकर बोले सीएम गहलोत, कहा "आजाद और सिंधिया को टास्क दिया गया"

सीएम गहलोत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी भाषा बोलेंगे। यह किसी ने नहीं सोचा था। राहुल गांधी हमलों के बावजूद जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी निम्नस्तरीय भाषा बोलेंगे। यह किसी ने सोचा नहीं था। बीजेपी के नेता थक चुके हैं। क्योंकि राहुल गांधी इतने हमलों के बावजूद जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसलिए कांग्रेस से गए इन नेताओं को टास्क दिया गया है। यह सब जिंदगीभर जिस विचारधारा से लड़ने की कसमें खाते थे। आज बीजेपी नेताओं के इशारे पर उसी फासीवादी विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं।

सीएम गहलोत ने इन पर साधा निशाना

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आजाद और सिंधिया पर निशाना साधा है। आपको बता दें हाल ही में आजाद और सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद का मानना है कि कांग्रेसी अभी रिमोट कंट्रोल से संचालित की जा रही है और साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अनुभवहीन चापलूसी नई मंडली इसका कामकाज संभाल रही है। कांग्रेस के पूर्व नेता ने अपनी किताब आजाद एन ऑटोबायोग्राफी के विमोचन से पहले अपने पूर्व साथी नेताओं पर बोलने से इंकार कर दिया था। राज्यसभा में विपक्ष के नेता रह चुके आजाद ने कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी का काफी सम्मान करते हैं। लेकिन स्वीकार किया कि राहुल गांधी के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हैं। जबकि सिंधिया ने राहुल गांधी को देशद्रोही बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+