Rajasthan News : सीएम गहलोत ने पूर्व न्यायाधीश अशोक परिहार को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व न्यायाधीश अशोक परिहार के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व न्यायाधीश अशोक परिहार के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सीएम गहलोत ने उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।












Click it and Unblock the Notifications