Rajasthan News : सीएम गहलोत दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, कांग्रेस के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर गए है। सीएम गहलोत विशेष विमान से बेंगलुरु पहुंचे। सीएम गहलोत कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को विशेष विमान से बेंगलुरु पहुंचे। सीएम गहलोत कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सीएम गहलोत के साथ कर्नाटक दौरे पर हैं।

गहलोत का कर्नाटक में चुनाव प्रचार कार्यक्रम

सीएम गहलोत करीब 11:30 बजे जयपुर से विशेष विमान से बेंगलुरु पहुंचे। सीएम गहलोत दोपहर 12:30 बजे चेक पेट विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे बसवागुड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6:00 बजे गांधीनगर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम गहलोत आज बेंगलुरु में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम गहलोत रात 8:30 बजे मैंगलोर में रात्रि विश्राम करेंगे। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सीएम गहलोत के साथ कर्नाटक गए हैं।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक है सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर्नाटक चुनाव के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। वे यहां कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे। आपको बता दें कि अशोक गहलोत राजस्थान से एकमात्र ऐसे नेता है। जो कर्नाटक चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हुए हैं। सचिन पायलट को इस बार स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिल पाई है। कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव में सचिन पायलट को पर्यवेक्षक बनाया था। हिमाचल में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया पिछले 10 दिन से कर्नाटक में ही डटे हुए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 4 और 5 मई को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+