Rajasthan News : सीएम गहलोत ने मेडिकल कॉलेज की मांग को किया पूरा, बारां में मेडिकल कॉलेज लेने लगा मूर्त रूप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बारां जिले की मांग को पूरा करते हुए बजट घोषणा में मेडिकल कॉलेज की सौगात प्रदान की है। अब बारां में मेडिकल कॉलेज का भवन मूर्त रूप लेने लगा है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बारां जिले की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए बजट घोषणा में मेडिकल कॉलेज की सौगात प्रदान की। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज का भवन मूर्त रूप लेने लगा है। बारां में मेलखेड़ी रोड पर आवंटित भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। मेडिकल कॉलेज भवन में एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, मेस ब्लॉक, टीचिंग स्टाफ क्वार्टर्स, इंडोर स्पोर्ट्स भवन एवं बाउंड्री वॉल का कार्य जारी है। जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और आमजन को आसानी से उत्कृष्ट सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।

जनजाति बहुल जिले को मिलेगी सौगात

बारां के जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता के अनुसार कृषि प्रधान बारां जिला सहरिया जनजाति बहुल है। सहरिया समुदाय के सर्वांगीण उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं । जिले में सहरिया जनजाति के बच्चों में कुपोषण की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण अत्यंत सहायक साबित होगा। वर्तमान में कैंसर, ह्रदय रोग सहित कई गंभीर रोगों के निदान के लिए रोगियों को जिला राजकीय अस्पताल से अन्य जिलों के लिए रेफर करना पड़ता था जिससे आमजन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलने से जिले के अन्नदाता किसान सहित सभी नागरिकों को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

गंभीर रोगों का उपचार होगा संभव

जिले में कार्डियक, नेफ्रो, यूरो रोग आदि सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के रोगियों को झालावाड़ व कोटा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाता था। लेकिन बारां मेडिकल कॉलेज की सेवा प्रारंभ हो जाने से आमजन को स्वयं के जिले में ही गंभीर रोगों का उपचार उपलब्ध होगा।

मेडिकल कॉलेज ले रहा मूर्त रूप

बारां मेडिकल कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही 22 जुलाई 2022 को भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ये निर्माण कार्य जनवरी 2024 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर 9912.48 लाख रुपए की राशि व्यय होगी। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति 2 नवंबर 2022 को प्रदान कर कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसकी लागत 91.53 करोड़ रुपये है और इसके तहत 240 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+