Rajasthan News: सीएम गहलोत ने सरदारपुरा सीट से छठी बार नामांकन किया दाखिल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर जिले के सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता गहलोत और बैठे वैभव गहलोत भी मौजूद रहे। सीएम गहलोत ने सोमवार को छठी बार नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान को एक पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन आज राजस्थान पूरी तरह बदल गया है।

सीएम गहलोत ने दिया संपत्ति का ब्यौरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नामांकन के दौरान अपना एफिडेविट जमा कराया। इसके मुताबिक उनके पास कोई कार नहीं है। उन्होंने एफिडेविट में जो जानकारी दी है। उसके अनुसार सीएम गहलोत के पास केवल 20 हजार रुपए नगद। जबकि उनकी पत्नी सुनीता गहलोत के पास 10 हजार रुपए नगद है। उनके पास कार भी नहीं है। विभिन्न बैंकों में गहलोत के पास कल एक करोड़ 93 लाख 23 हजार 627 रुपए हैं। सीएम गहलोत पर चार केस हैं। लेकिन उन्हें किसी भी केस में कोई सजा नहीं हुई है।

ashok gehlot

सीएम गहलोत पर कोई लोन या कर्ज नहीं

निर्वाचन विभाग को दिए गए एफिडेविट के मुताबिक सीएम गहलोत पर कोई बकाया नहीं है। मुख्यमंत्री के ऊपर किसी बैंक का लोन या कोई सरकारी कर्ज नहीं है। सीएम गहलोत के पिता का नाम लक्ष्मण सिंह गहलोत है। गहलोत के पास मौजूद सोने की कीमत 30 हजार रुपए के आसपास है। सीएम गहलोत के पास फ्रिज, एयर, कंडीशनर, कलर टीवी, म्यूजिक सिस्टम और आईफोन है। इन सामानों का कुल वैल्यू 1 करोड़ 95 लाख 23 हजार 627 रुपए हैं। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन चुनाव में माहौल हमारे पक्ष में है। विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है। वह कोई आरोप नहीं लगा पा रहे हैं। इसलिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। वह हमारी उपलब्धियां पर चर्चा नहीं करते हैं। हमने एक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+