Rajasthan News: सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी संस्कृत दिवस की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सरकार संस्कृत भाषा के उत्थान के प्रति संकल्पित
सीएम गहलोत ने कहा कि संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं है अपितु एक संस्कृति, एक संस्कार एवं एक विचार है। यह भारतीय संस्कृति की विरासत की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देववाणी संस्कृत राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली सरल और सरस भाषा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा के उत्थान के प्रति कृत संकल्पित है।













Click it and Unblock the Notifications