Rajasthan News: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद CM गहलोत का अमृतसर दौरा रद्द, वसुंधरा राजे ने खुद को किया आइसोलेट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। प्रदेश के सियासी गलियारों में इससे चिंता बढ़ गई है।

gahlot raje

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों ही कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। सीएम गहलोत और पूर्व सीएम राजे के कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद सियासी गलियारों में चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में कोविड संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है। दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की अपील की है।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड-19 हमले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोई प्रोटोकॉल का पालन करें।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी किया ट्वीट

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रुप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।

मुख्यमंत्री के अमृतसर जाने का कार्यक्रम रद्द

कोविड संक्रमित होने के बाद से सीएम अशोक गहलोत की तबीयत सुबह से ही खराब थी। जिसके बाद उन्होंने अमृतसर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। अगले कुछ दिन तक सीएम गहलोत अपने निवास से ही सरकारी कामकाज करेंगे और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सरकारी विभागों की बैठकों में शामिल होंगे।

समर्थको और शुभचिंतकों ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

प्रदेश के सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सियासी गलियारों में चिंता बढ़ गई है। दोनों नेताओं के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे दोनों नेता रोजाना सैकड़ों लोगों से मिलते हैं। ऐसे में इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करना भी बहुत चुनौतीपूर्ण है।

बीजेपी विधायक दल और कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुई थी राजे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को बीजेपी मुख्यालय पर विधायक दल और कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुई थी। राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष और सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के दौरान वह मंच पर मौजूद थी। इस दौरान वसुंधरा राजे ने राठौड़ और पूनिया को गुलदस्ता भी भेंट किया। साथ ही बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर सहित कई सांसद और विधायकों ने राज्य से मुलाकात की थी। बीजेपी कार्यालय में भाजपा के तमाम विधायक और सीनियर नेता मौजूद थे।

प्रदेश में तेजी से फैल रहा है कोरोना

राजस्थान में कोरोना संक्रमित एक्टिव केसों की संख्या 189 हो गई है। सोमवार को 17 पॉजिटिव केस मिले थे। जबकि रविवार को 42 कोविड केस सामने आए हैं। प्रदेश में लगातार मामले सामने आने के बाद मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट भी सतर्क हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+