Rajasthan News : सचिन पायलट के पैदल मार्च के बीच रंधावा ने दिल्ली में बुलाई बैठक, कांग्रेस में बढ़ी हलचल

राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा के बीच कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। इससे प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

sukhjindar singh randhawa

Rajasthan News : राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को सुबह दिल्ली में एक बैठक बुलाई है। बैठक में राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के सभी सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अजमेर से जयपुर तक पदयात्रा पर है। इस बीच अचानक कांग्रेस प्रभारी द्वारा दिल्ली में बैठक बुलाए जाने से प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सचिन पायलट कर रहे हैं पैदल मार्च

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर अजमेर से जयपुर की पदयात्रा कर रहे हैं। पायलट ने गुरुवार को अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद ही यह पदयात्रा शुरू की। प्रदेश के अनेक युवा और पायलट समर्थक उनके साथ पैदल जयपुर की ओर कूच कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा बैठक बुलाए जाने से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें सचिन पायलट की यात्रा के पोस्टरों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के फोटो नहीं है।

डोटासरा बोली पायलट पर फैसला करेगी एआईसीसी

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस यात्रा में हमारे नेता राहुल गांधी की फोटो नहीं है। वह कार्यक्रम हमारा नहीं है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सचिन पायलट की है। यात्रा कांग्रेस संगठन की नहीं है। यह उनकी निजी यात्रा है। यात्रा की कांग्रेसी से अनुमति नहीं ली गई है। डोटासरा ने कहा कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों के फोटो नहीं है। कांग्रेस हाईकमान ऐसे सभी कार्यक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं।

गहलोत बोले मैं हमेशा सबको साथ लेकर चला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में कार्यक्रम के दौरान इशारो में सचिन पायलट पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है। लोकतंत्र में वही सफल होता है। जो सबको साथ लेकर चलता है। कोई अलग से गुट बनाकर चलता है। तो वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता है। सीएम गहलोत ने कहा कि एक कहावत है कि दूसरों की लकीरों को मिटाने के बजाय एक बड़ी लकीर खींचों। मैंने हमेशा यही किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+