Rajasthan News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ धौलपुर का अब बाड़ी में होगा मुख्यालय, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
Rajasthan News: राजस्थान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दस्यु उन्मूलन बल धौलपुर का मुख्यालय अब बाड़ी में होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
आमजन को होगी सुविधा
इससे दोनों वृत्त कार्यालयों (वृत्त कार्यालय बाड़ी एवं वृत्त कार्यालय सरमथुरा) एवं संबंधित थानों की दूरी कम होगी। आमजन को मुख्यालय धौलपुर के बजाय बाड़ी जाने में सुविधा होगी। साथ ही संबंधित क्षेत्र दस्यु प्रभावित होने के कारण दस्युओं पर अंकुश लगाने एवं खनन माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही में सुगमता होगी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications