Rajasthan News : दौसा के लालसोट में खुलेगा अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को दौसा जिले के लालसोट में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत के इस फैसले से प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले के लालसोट में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में 4 तहसीलें (लालसोट, निर्झरना, रामगढ़ पचवारा, राहुवास), 15 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 57 पटवार मंडल तथा 321 राजस्व ग्राम होंगे। सीएम गहलोत के इस निर्णय से आमजन को प्रशासनिक कार्यों को स्थानीय स्तर पर ही करवाने में सुगमता आएगी तथा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2023-24 में लालसोट में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications