Rajasthan News: सीआरआईएफ के तहत 27 जिलों में होंगे 74 सड़क निर्माण कार्य, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीआरआईएफ योजना के तहत 27 जिलों में 74 सड़क निर्माण कार्यों के लिए 2233.62 करोड़ की वित्तीय सहमति प्रदान की है।
इन जगहों पर होगा सड़कों का निर्माण
इस राशि से नागौर जिले में 10, जोधपुर में 9, अजमेर, जयपुर, बीकानेर, एवं बूंदी में 5-5, झालावाड़ और सीकर में 4-4, जालौर और राजसंमद में 3-3, भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर और टोंक में 2-2 तथा बांसवाड़ा, धौलपुर, जैसलमेर, बारां, पाली, सवाईमाधोपुर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, सिरोही, भरतपुर एवं बाड़मेर में एक-एक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications