Rajasthan News: प्रदेश के 30 विद्यालय होंगे उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित 30 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इन विद्यालयों हेतु 390 विभिन्न पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है।

इन विद्यालयों को किया जाएगा क्रमोन्नत

प्रत्येक क्रमोन्नत विद्यालय के संचालन हेतु 13-13 पदों का सृजन किया गया है। इन पदों में प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी के 1-1, अध्यापक लेवल-2 एवं लेवल-1 के 2-2 एवं वरिष्ठ अध्यापक के 6 पदों का सृजन शामिल है। सीएम गहलोत की इस मंजूरी से विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा के बाद उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगी। राज्य सरकार ने खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्दौर, अलवर जिले के रैणी का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालीबास राजपुर छोटा, बारां जिले का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गजनपुरा, चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवदा, चित्तौड़गढ़ जिले का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बराडा चित्तौड़गढ़, दौसा जिले के बसवा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाडला, दौसा जिले के नांगल राजावतान का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देहलावास, धौलपुर जिले के सैंपऊ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरा, धौलपुर जिले के सैंपऊ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आरी, धौलपुर जिले के राजाखेड़ा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवदास का पुरा, जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भू की ढाणी बैया, जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेर फकीर की ढाणी, करौली जिले के सपोटरा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दूंदीपुरा, करौली जिले के सपोटरा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ सलेमपुर, करौली जिले के हिण्डौन का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनपुरा जगर, करौली जिले के हिण्डौन का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रीझवास, करौली जिले के हिण्डौन का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निसुरियां का पुरा, नागौर जिले के रियांबड़ी का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंवरियाट, डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठाकरियास, पाली जिले के सोजत का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पचुंदा कला, राजसमंद जिले के भीम का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केसागुढ़ा, राजसमंद जिले के देवगढ़ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कलालों की आंती, श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजनसर, सीकर जिले के धोद का शहीद हरदेवाराम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करनपुरा खूड़, सिरोही जिले के रेवदर का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वासदा, टोंक जिले के मालपुरा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा, अनूपगढ़ जिले के घडसाना का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 2 एसटीवाई, बूंदी जिले के नैंनवा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुरा, बूंदी जिले के हिण्डोली का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरखंडी, हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधाना को क्रमोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+