Rajasthan News: जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर के विकास के लिए 20.30 करोड़ स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के गोविन्द देव जी मंदिर में विभिन्न विकास कार्याें के लिए 20.30 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
काशी विश्वनाथ और उज्जैन की तर्ज पर बनेगा कॉरिडोर
सीएम गहलोत ने बीकानेर के राजरतन बिहारी मंदिर में भी जीर्णोद्धार एवं सुविधाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है। इसमें 3.62 करोड़ रुपए की लागत आएगी। दोनों ही जगह राशि पर्यटन विकास कोष से खर्च की जाएगी। सीएम गहलोत के इन निर्णयों से इन मंदिरों का सौन्दर्यीकरण, मंदिर मार्गाें एवं जन सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। श्रद्धालुओं को भी दर्शन में सुगमता होगी। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने बजट में 100 करोड़ रुपए की लागत से गोविंद देव जी मंदिर परिसर में भव्य कॉरिडोर व अन्य विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की थी। यह कॉरिडोर काशी विश्वनाथ और उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर बनेगा। इससे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें
https://hindi.oneindia.com/elections/rajasthan-mlas-list/












Click it and Unblock the Notifications