Rajasthan News: जोधपुर के 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे पीएचसी में क्रमोन्नत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर की पंचायत समिति लूणी के उप स्वास्थ्य केंद्र खाराबेरा पुरोहितान और पंचायत समिति घंटियाली के उप स्वास्थ्य केंद्र भींयासर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। साथ ही जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा।
सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत ने इन तीनों ही स्वास्थ्य केंद्रों में नवीन व अतिरिक्त पद सृजन की भी स्वीकृति प्रदान की है। इन केंद्रों में चिकित्सा अधिकारी, नर्स श्रेणी द्वितीय, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन सहित अन्य पद शामिल हैं। सीएम गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ होगा एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल पाएगी।













Click it and Unblock the Notifications