राजस्थान: आरपीएससी में बनेगा नवीन अतिथि भवन, सीएम गहलोत ने किया अनुमोदन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरपीएससी के सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण के लिए 9.50 करोड़ रुपए स्वीकृति दी है। इससे राजस्थान लोक सेवा आयोग परिसर में कई विकास कार्य होंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए गोपनीय तैयारियां और सफल संचालन के लिए परिसर में कई विकास कार्य होंगे। साक्षात्कार के लिए आने वाले विषय विशेषज्ञों व गोपनीयता की दृष्टि से नवीन अतिथि गृह बनेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरपीएससी के सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण के लिए 9.50 करोड़ रुपए स्वीकृति दी है। आरपीएससी में अब गोपनीयता की दृष्टि से पृथक अतिथि गृह का निर्माण, अत्याधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त एवं डिजिटल सुरक्षा व चेतावनी प्रणाली से लेस 2 वातानुकूलित कक्षों का निर्माण, गोपनीयता व सुचारू परीक्षा संचालन की दृष्टि से गोपनीय कोष की स्थापना सहित विभिन्न कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में आरपीएससी के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण के संबंध में घोषणा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications