राजस्थान: कर्मचारी चयन बोर्ड का बनेगा नवीन भवन, सीएम गहलोत ने दी 28 करोड़ की स्वीकृति

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नवीन भवन निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। अब बोर्ड का नया भवन जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में अरण्य भवन के सामने बनेगा।

ashok gehlot

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नवीन भवन शीघ्र तैयार होगा। यह भवन जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में अरण्य भवन के सामने नवीन भूखंड संख्या 4 के क्षेत्रफल 2684 वर्गमीटर में बनेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भवन निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री के निर्णय से बोर्ड द्वारा सम्पन्न करवाई जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के रिकॉर्ड संधारण, आगामी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन एवं सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन सहित विभिन्न कार्यों में सुगमता आएगी। भूमि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क आवंटित कर बोर्ड को सौंप दी गई है। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण के संबंध में घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+