Rajasthan: महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सड़क पर कांग्रेस, पीसीसी चीफ डोटासरा समेत कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी

जयपुर, 5 अगस्त। राजस्थान में महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेश शुक्रवार को सड़कों पर दिखी। कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जयपुर के सिविल लाइंस फाटक पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश में सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत सरकार के मंत्रियों विधायकों और संगठन से जुड़े नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई से लोगों की कमर तोड़ रही है। पहले से ही डीजल पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। उस पर अब जीएसटी लगाकर आम जनता को परेशान किया जा रहा है।

govind singh dotasara

मुद्दों से ध्यान चाहती है मोदी सरकार

डोटासरा ने कहा कि प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं को ईडी कार्रवाई से डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। जेलों में डाल दिया जाए। लेकिन कांग्रेस आम जनता की समस्या को उठाने में पीछे नहीं हटेगी। जनता की बात उठाने के लिए कांग्रेस को जो भी कदम उठाना पड़े। वह पार्टी उठाएगी। कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों ने सांकेतिक रूप से गिरफ्तारी दी। इसके बाद उन्हें विद्याधर नगर ले जाकर छोड़ दिया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, गोविंद राम मेघवाल, महेश जोशी, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, विधायक मनोज मेघवाल, मदन प्रजापत, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और पूर्व विधायक सोना देवी बावरी सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी।

pratap singh khachariawas

प्रदेश की सभी शहरों में प्रदर्शन

कांग्रेस द्वारा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दोसा में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कांग्रेस की ओर से महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एक तरफ कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। दूसरी तरफ सीएचए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उधर उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। वही अजमेर, चित्तौड़, बीकानेर और भरतपुर में भी कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

congress

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+