लोकसभा चुनाव 2024: प्रियंका गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, बोलीं-अग्निवीर योजना से तोड़ी युवाओं की उम्मीद
Priyanka Gandhi in Jaipur: लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान की तिथि 19 अप्रैल नजदीक आने के साथ ही राजस्थान में दिग्गज नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजस्थान में रहे।
जयपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई निशाने साधे। प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मेरी मां सोनिया गांधी आपके राज्य (राजस्थान) आई हैं। कल, हमने अपना घोषणापत्र जारी किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को घोषणापत्र 'न्याय पत्र' है। यह घोषणापत्र सिर्फ उन घोषणाओं की सूची नहीं है, जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे, बल्कि यह उस देश की आवाज है जो न्याय चाहता है। आज बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने क्या किया? वादे तो किए लेकिन पूरे नहीं किए।
कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई, जिससे लोगों की उम्मीदें टूट गईं। हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं। किसान सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications