Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: इन सांसदों ने लगाई जीत की हैट्रिक, इस नेता ने पाला बदल बनाया रिकॉर्ड
Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के नतीजे भले ही उम्मीद के विपरीत आए हो। लेकिन भाजपा के पक्ष में जो नतीजे आए हैं। उन्होंने अपने आप में नया रिकार्ड बनाया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों में प्रदेश की कुल 25 सीटों पर 14 भाजपा, 08 कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को 03 सीट मिली है। यह नतीजे भाजपा के लिए निराशाजनक है। कुछ महीने पहले ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। इसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला था।
बीजेपी के इन 7 नेताओं ने लगाई जीत की हैट्रिक
राजस्थान में भाजपा के 14 प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। इनमें साथ ऐसे नेता है। जिन्होंने तीसरी बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें मोदी कैबिनेट के दो मंत्री भी शामिल है। भाजपा के जिन नेताओं ने हैट्रिक लगाई है। उनमें जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुन मेघवाल, कोटा से ओम बिड़ला, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, पाली से पीपी चौधरी शामिल है। साल 2014 और 2019 के चुनाव में भी यह नेता अपनी सीट से सांसद चुने गए थे।

वसुंधरा और दुष्यंत सिंह ने बनाया पांच बार का रिकॉर्ड
राजस्थान में वसुंधरा राजे और उनके बेटे झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ऐसे नेता है। जिन्होंने पांच बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। वसुंधरा राजे राजस्थान में पांच बार सांसद और दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वही उनके बेटे दुष्यंत सिंह लगातार पांचवीं बार सांसद बने हैं। वसुंधरा राजे राजस्थान की कद्दावर और लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं।
इस नेता ने पाला बदलकर लगाई हैट्रिक
राजस्थान सबसे ज्यादा हॉट सेट करने वाली चूरू में रोचक चुनाव परिणाम आए हैं। इस सीट को लेकर पूरे प्रदेश की दिलचस्पी थी। यहां से राहुल कस्वां ने तीसरी बार सांसद बनकर हैट्रिक का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि वे दो बार भाजपा से चूरू सांसद रहे हैं। इस बार पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर उन्होंने अपना पहला बदल लिया था। राहुल कस्वां ने कांग्रेस में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ा। चूरू लोकसभा क्षेत्र से राहुल कस्वां ने तीसरी बार जीत दर्ज की है।
यह नेता बने दूसरी बार सांसद
राजस्थान में कुछ सिम ऐसी हैं। जहां पर नेताओं को दूसरी बार सांसद बनने का मौका मिला है। इसमें अजमेर से भागीरथ चौधरी और नागौर से आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।
आपको बता दें कि देश में हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। देश में एनडीए को बहुमत मिला है। राजस्थान में भाजपा ने 14 कांग्रेस ने 08 और इंडिया गठबंधन ने 03 सीट पर जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications