Rajasthan Lockdown : आज से 24 मई तक राजस्थान में सख्त लॉकडाउन, जानिए कहां मिलेगी छूट, किस पर रहेगी पाबंदी

जयपुर, 10 मई। राजस्थान में आज सुबह 5 बजे से सख्त लॉकडाउन लागू हो गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 24 मई तक के लिए लॉकडाउन को और सख्त करने का फैसला किया है। इस लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी को छोड़ बसों समेत पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट तक पर रोक लगा दी गई है। बिना वजह घरों से बाहर निकलने वालों को पुलिस सीधे क्वारंटाइन करेगी।

एक शहर से दूसरे शहर जाने पर भी रोक

एक शहर से दूसरे शहर जाने पर भी रोक

लॉकडाउन के दौरान पूरे प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन पर रोक रहेगी। एक शहर से दूसरे शहर जाने पर भी रोक रहेगी। शहर से गांवों और गांवों से शहर में आवाजाही पर भी रोक रहेगी। निजी और सार्वजनिक परिवहन के साधन बस, जीप भी लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगे।

 शादियों में 11 से ज्यादा मेहमान नहीं जुटेंगे

शादियों में 11 से ज्यादा मेहमान नहीं जुटेंगे

24 मई सुबह पांच बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। शादियों में 11 से ज्यादा मेहमान नहीं जुटेंगे। अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग नहीं शामिल हो सकेंगे। 31 मई तक मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल और होटल शादी-समारोह के लिए बंद रहेंगे। हालांकि लॉकडाउन के दौरान कुछ चीजों की छूट भी दी गई है। फल, सब्जी, दूध, किराना जैसे आम जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी।

 फल सब्जी के ठेले सुबह 6 से शाम 5 बजे तक

फल सब्जी के ठेले सुबह 6 से शाम 5 बजे तक

फल सब्जी के ठेले सुबह 6 से शाम 5 बजे, किराना दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी। डेयरी और दूध की दुकानों को सुबह 6 से 11 और शाम 5 से शाम 7 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है। साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा और मोबाइल वैन को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक मंजूरी रहेगी।

राजस्थान में अब तक 7 लाख 56 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में अब तक 7 लाख 56 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव

शराब की दुकानें पहले की तरह सोमवार से शुक्रवार सुबह 6 से 11 बजे तक खुली रहेंगी। जिला प्रशासन, पुलिस, गृह विभाग, वित्त विभाग, मेडिकल, आपदा प्रबंधन, कोविड मैनेजमेंट से जुडे दफ्तर, शहरी निकायों के दफ्तर, फायर, बिजली, पानी, टेलीकॉम से जुड़े दफ्तर 4 बजे तक खुल सकेंगे। बता दें कि राजस्थान में अब तक 7 लाख 56 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 5 लाख 50 हजार लोग रिकवर हो चुके हैं। इस समय राजस्थान में 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+