राजस्थान: भरतपुर की गहनौली मोड पुलिस चौकी थाने में क्रमोन्नत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान के भरतपुर जिले की उच्चैन तहसील के गहनौली मोड पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत किया गया है। सीएम गहलोत ने इसके लिए 4.16 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव तथा 38 पदों को स्वीकृति दी है।

राजस्थान के भरतपुर जिले की उच्चैन तहसील स्थित गहनौली मोड पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके संचालन के लिए 4.16 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव तथा 38 पदों को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के मुताबिक स्वीकृत पदों में पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक का एक-एक पद, सहायक उप निरीक्षक के तीन पद, हैड कांस्टेबल के 4 पद तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 29 पदों सहित कुल 38 पद शामिल हैं। नवीन प्रस्तावित थाना क्षेत्र में 5 ग्राम पंचायत तथा 26 गांव होंगे। सीएम गहलोत के इस निर्णय से जिले में घटित होने वाले सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण होगा। इस क्षेत्र में पर्यटक स्थल खानुआ भी स्थित है। जहां पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह पुलिस थाना एक अहम कदम होगा।












Click it and Unblock the Notifications