राजस्थान : गहलोत सरकार ने दी किसानों को राहत, आठ जिलों में मिलेगा फसल खराबे का मुआवजा

जयपुर। देश में कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों को राहत प्रदान करने वाला फैसला किया है। इसके तहत राजस्थान के आठ जिलों के किसानों को रबी 2019-20 में फसल खराबे का मुआवजा देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Rajasthan: Gehlot government gives relief to farmers, compensation will be given in eight districts

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विभागीय अधिकारियों को आगे की कार्यवाही त्वरित गति से करने के निर्देश दे दिए हैं। गहलोत सरकार की इस कवायद से अब आठ जिलों के किसानों को रबी 2019-20 में हुए फसल खराबे का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा जल्द मिल सकेगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की

दरअसल, मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए थे कि जिन आठ जिलों का रबी 2019-20 का क्लेम भुगतान बकाया है, उनका शीघ्र भुगतान किया जाए।

कोरोना लॉकडाउन अवधि में कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा चूरू जिले में किए गए फसल खराबे के प्रयोगों (आकलन) पर बीमा कम्पनी ने असहमति व्यक्त करते हुए भारत सरकार के समक्ष अपील कर दी थी। इसके चलते किसानों के क्लेम का भुगतान नहीं हो पा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+