राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर दी जानकारी
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर शोक जताया है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर शोक जताया है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक आदरणीय श्री लोकेंद्र सिंह कालवी जी के परलोकगमन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे अपनी समाज सेवा एवं सेवाभावी कार्यों के लिए सदैव याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।'












Click it and Unblock the Notifications