राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जाएंगी बेणेश्वर धाम मेले में, संतों से लेंगी आशीर्वाद
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रविवार को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम जाने का कार्यक्रम हैं। वसुंधरा राजे बेणेश्वर में भरने वाले माघ पूर्णिमा के मेले में शामिल होंगी।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रविवार को बेणेश्वर धाम जाने का कार्यक्रम है। वसुंधरा राजे डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम में चल रहे मेले मैं शामिल होंगी। मेले में महंत की पालकी यात्रा और शाही स्नान आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेणेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद संतों से आशीर्वाद लेंगी।

बेणेश्वर धाम में भरता है माघ पूर्णिमा का मेला
डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम में माघ पूर्णिमा का मेला भरता है। मेले के पहले दिन शनिवार को भारी भीड़ रही। कई मेलार्थी पदयात्रा करते हुए बेणेश्वर धाम पर पहुंचे। बेणेश्वर धाम पर मुख्य मेला रविवार को माघ पूर्णिमा को भरेगा। मेले में महंत अच्युतानंद महाराज को पालकी में बैठाकर यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान महंत सभी को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद त्रिवेणी संगम के आबुदर्रा घाट पर महंत का शाही स्नान होगा।












Click it and Unblock the Notifications