राजस्थान: सीएम गहलोत से मिला शाहपुरा से आया प्रतिनिधिमंडल, जिला बनाने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

राजस्थान में नए जिलों की घोषणा के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। शाहपुरा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर शाहपुरा को जिला बनाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ashok gehlot

राजस्थान में नए जिलों की घोषणा के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। शाहपुरा से आए प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर शाहपुरा को जिला बनाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों को नया जिला बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद नये कार्यालय खुलने से आमजन को सुगमता होगी।

राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित

सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे देश में चर्चा का विषय है। इस योजना से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है। इसके तहत प्रदेशवासियों को 25 लाख रूपए तक का इलाज निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश में आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 76 लाख परिवारों को मात्र 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि न्यूनतम 1000 रूपए कर दी गई है। किसानों के लिए 2000 यूनिट बिजली निशुल्क की गई है, जिससे लाखों किसानों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट बिजली मुफ्त की गई है। जिससे 1.04 करोड़ उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होगा। सीएम गहलोत ने कहा कि रोजगार देने में भी राजस्थान अग्रणी राज्य है। प्रदेश में लगभग 1.5 लाख नौकरियां दी जा चुकी है। लगभग इतनी ही प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त एक लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की जा चुकी है। उड़ान योजना के तहत महिलाओं एवं किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए हर महीने 12 सेनेटरी पेड निशुल्क दिए जा रहे हैं। रक्षाबंधन से महिलाओं को 3 साल के निशुल्क इंटरनेट डेटा युक्त स्मार्टफोन वितरित किए जाने की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इनके बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व विधायक लक्ष्मीलाल गुर्जर एवं हगामी लाल मेवाड़ा, सवाई भोज मंदिर महंत सुरेशदास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+