Rajasthan : कौन थी टीचर अनीता रेगर जिन्‍हें दबंगों ने जिंदा जला दिया, बचाने की बजाय लोग बनाते रहे VIDEO

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान की राजधानी जयपुर से सटे जमवारामगढ़ इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित महिला शिक्षक को दबंगों ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने के बावजूद पुलिस ऐसे अपराधों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है। महिला पेशे से शिक्षक थी। इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल में महिला की मंगलवार देर रात मौत हो गई। महिला शिक्षक पर हमला पैसों को लेनदेन को लेकर किया गया।

dalit mahila

लोग बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे

घटना राजधानी जयपुर से 80 किलोमीटर दूर जमवारामगढ़ के पास रायसर गांव की है। यहां 10 अगस्त को सुबह 8:00 बजे रेग्रो के मोहल्ले में वीणा मेमोरियल स्कूल की टीचर अनीता रेगर अपने बेटे राजवीर के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुछ बदमाशों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। अनीता खुद को बचाने के लिए पास ही में कालूराम रेगर के घर में घुस गई। उसने 100 नंबर पर रायसर थाने को सूचना भी दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर अनीता को आग लगा दी। महिला चीखती चिल्लाती रही। लेकिन लोग उसका वीडियो बनाते रहे। आरोप है कि किसी ने भी उसकी मदद नहीं की घटना की। जानकारी मिलते ही महिला का पति ताराचंद अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। 70 फ़ीसदी जल चुकी अनीता को जमवारामगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में रेफर कर दिया गया। तकरीबन 7 दिन तक महिला मौत से जूझती रही। लेकिन मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

dalit mahila

पैसों के लेनदेन को लेकर बिगड़ी बात

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अनीता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपए दिए हुए थे। महिला बार बार आरोपियों से पैसों की मांग करती थी। लेकिन वह पैसे लौटाने के बजाय उसके साथ अभद्रता और मारपीट करते थे। अनीता ने इस संबंध में 7 मई को रायसर थाने में मामला भी दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कोई कार्यवाही नहीं की। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। महिला के पति ताराचंद ने बताया कि वह घटना के बाद 12 अगस्त को जयपुर में पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से भी मिला था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ताराचंद ने रायसर एसएचओ, एएसआई और पुलिसकर्मी पर बदमाशों को शरण देने और मिलीभगत का आरोप लगाया है।

dalit mahila

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+