Rajasthan: कोरोना की थम नहीं रही रफ्तार, जांचे बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोरोना, हर जिले में होंगी 1 हजार जांचे

जयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने अधिकारियों को प्रत्येक जिले में कोरोना की एक हजार जांचे करने के निर्देश दिए है। अब तक प्रदेश में सिमित जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बावजूद कोविड सैम्पलिंग बढ़ नहीं पा रही है। राज्य में शनिवार को कोरोना के 600 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 214 केस हैं। हालांकि कोरोना से रिकवरी की दर 99.08 फीसदी है। प्रदेश ने कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है।

corona

अधिकारियों को जाँच बढ़ाने के निर्देश

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेश में कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रत्येक जिले में प्रतिदिन कम से कम 1 हजार जांचे करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 214 केस सामने आए हैं। इसके बाद जोधपुर 55, टोंक 45, अलवर 53, अजमेर 38, बांसवाड़ा 3, बाड़मेर 4, भरतपुर 1, भीलवाड़ा 9, बीकानेर 7, चित्तौड़ में 25, चूरू 1, दौसा 27, धौलपुर 7, डूंगरपुर 14, हनुमानगढ़ 1, जैसलमेर 8, झालावाड़ 7, कोटा 18, नागौर 17, पाली 1, राजसमंद 11, सवाई माधौपुर 3, सीकर 17, सिरोही 14 और उदयपुर 45 में कोरोना के एक्टिव मामले सामने आए हैं। कोरोना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गंभीर हैं। सोशल मीडिया के जरिए गहलोत लोगों को कोरोना से सतर्क रहने की अपील करते रहते हैं। प्रदेश की गहलोत सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

corona

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+