Rajasthan: पीएम मोदी के गारंटी वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, ERCP परियोजना के वादे को बताया जुमला

Modi Matlab guarantee Puri Hone Ki guarantee: राजस्‍थान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्‍होंने मोदी का मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी बताया था।

राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्‍यालय जयपुर में मंगलवार को राज्यसभा सांसद एवं उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए 'मोदी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी' बयान पर निशाना साधा।

Modi Matlab guarantee Puri Hone Ki guarantee

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की जनता से ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक् (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देकर 13 जिलों की प्यास बुझाने का वादा किया था, किन्तु प्रधानमंत्री ने वादा पूरा नहीं किया।

कांग्रेस नेता तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने राजस्थान की जनता से सौतेला व्यवहार करते हुए उस वादे को भुला दिया, जिस कारण राजस्‍थान प्रदेश की जनता पीएम नरेन्द्र मोदी के वादों को गारंटी की बजाए जुमला समझती है।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा की ओर से निकाली गई परिवर्तन संकल्‍प यात्रा के समापन के मौके पर 25 सितंबर को जयपुर में समारोह हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने भी शिकरत की थी।

जयपुर जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कांग्रेस शासित राज्‍यों में दी जा रही गारंटियों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा ट्रैक रिकॉर्ड देख लें, जो कहता हूं। करके दिखाता हूं। मोदी मतलबब गारंटी पूरी होने की गारंटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+