Rajasthan: सीएम गहलोत देंगे आदिवासियों के आराध्य स्थल मानगढ़ से सियासी संदेश, बड़ी घोषणा कर सकते हैं गहलोत
जयपुर, 9 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम गहलोत मंगलवार को मेवाड़ वागड़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत आदिवासियों के आराध्य स्थल मानगढ़ जाएंगे आदिवासियों को लुभाने के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सीएम गहलोत आदिवासियों के लिए सौगातों का पिटारा खोल सकते हैं। आदिवासी बेल्ट में लंबे समय से कांग्रेस का दबदबा रहा है। द्रौपदी मुरमू को राष्ट्रपति बनाए जाने के बाद भाजपा द्वारा आदिवासियों मैं संदेश दिए जाने से मुख्यमंत्री गहलोत चिंतित है। मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के बाद बीजेपी ने जनजाति और वनवासी वर्ग के बीच संदेश देने का प्रयास किया है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में और इससे सटे गुजरात में भी बड़ी संख्या में आदिवासी वर्ग रहता है। आदिवासियों को लेकर बीजेपी के मिथक तोड़ने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अजय माकन मेवाड़ वागड़ के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम उदयपुर में होगा।

आदिवासी इलाके में बदल रहे सियासी समीकरण
प्रदेश का आदिवासी इलाका इन दिनों नए सियासी समीकरणों से जूझ रहा है। कांग्रेस का आदिवासी बेल्ट पर लंबे समय से दबदबा रहा है। यही कारण है कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी बेणेश्वर धाम आए थे। उन्होंने आदिवासियों को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसी इलाके के मानगढ़ से प्रदेश के आदिवासियों को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। हरदेव जोशी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद इस इलाके को सियासी मानचित्र पर उभरा था। अब यहां के समीकरण कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन रहे हैं। कांग्रेस बीटीपी और भील मुक्ति मोर्चा के बढ़ते प्रभाव से चिंतित है। अब यहां के लोगों की मानसिकता बदलने लगी है। कांग्रेस की इस इलाके पर अब इतनी पकड़ नहीं रही है।













Click it and Unblock the Notifications