राजस्थान: सीएम गहलोत ने दिखाया युवाओं के साथ अपनापन, ट्विटर पर शेयर की सेल्फी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएमआर पर आमजन से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम गहलोत के साथ युवाओं ने सेल्फी ली। सीएम गहलोत ने युवाओं के साथ सेल्फी की कुछ फोटो ट्विटर पर शेयर की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मिलने आए आमजन से मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं के साथ सेल्फी की कुछ फोटो ट्विटर पर शेयर की है। सीएम गहलोत ने ट्विटर पर इन फोटो को 'युवाओं के अपनेपन की सेल्फी!' का कैप्शन देकर साझा किया है।
युवाओं के अपनेपन की सेल्फी! pic.twitter.com/EW7VttHc1y
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications