राजस्थान: सीएम गहलोत ने रामनवमी पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की, सीएमआर पर यह लोग रहे मौजूद
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामनवमी के अवसर पर सीएमआर पर सपरिवार पूजा-अर्चना की। सीएम गहलोत ने पूजा अर्चना कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर सपरिवार पूजा-अर्चना की। सीएम गहलोत ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर हवन में आहुति दी और आरती उतारी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, आरयूएचएस कुलपति डॉ. सुधीर भण्डारी, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास सहित अन्य गणमान्यजन एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications