राजस्थान: सीएम गहलोत दिल्ली में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में है। सीएम गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। सियासी गलियारों में दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में है। सीएम गहलोत ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। राजस्थान में नए जिलों की घोषणा के बाद सीएम गहलोत की खड़गे से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि सीएम गहलोत राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से भी मिल सकते हैं। खड़गे से मुलाकात से पहले सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बात की है। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा जिसके लिए माफी मांगे। राहुल गांधी ने भारत जोड़े यात्रा के दौरान तमाम मुद्दे उठाए हैं। राहुल गांधी दबंग नेता है। वही इनका मुकाबला कर सकते हैं। देश में आज महंगाई का मुद्दा है। मोदी जी को उस पर मंथन करना चाहिए। सीएम ने कहा कि आज अमीरों और गरीबों के बीच की खाई बढ़ रही है। यह असंतोष पार कर गया तो गृहयुद्ध जैसे हालात भी हो सकते हैं। देश की मुख्य समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। व्यापारी और उद्योगपति समझ गए हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद गहलोत खड़गे की पहली मुलाकात
गहलोत और खड़गे की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद सीएम गहलोत और खड़गे के बीच यह पहली मुलाकात है। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत की खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव 2023 सीएम गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। ऐसे में सचिन पायलट की भी भूमिका भी तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications