राजस्थान: सीएम गहलोत ने परिवहन को लेकर दी सौगात, रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी एक हजार बसें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण के दौरान प्रदेश में रोडवेज को एक हजार बसें देने की घोषणा की है। साथ ही शहरी क्षेत्र में राजस्थान सिटी कॉर्पोरेशन का गठन किया जाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में राजस्थान रोडवेज को 1000 नई बसें देने की घोषणा की है। प्रदेश में राजस्थान सिटी कॉरपोरेशन का गठन किया जाएगा। रोडवेज के बेड़े में 1000 नई बसें शामिल होगी। यह बसे सर्विस मॉडल पर संचालित की जाएगी। राज्य भर में 250 फर्स्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन विकसित होंगे। प्रत्येक जिले में पांच महत्वपूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगभग 6500 करोड रुपए की लागत से निर्माण करवाया जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रूपए की लागत से नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण पर 2000 करोड रुपए खर्च होंगे। वहीं प्रत्येक नगरपालिका में 20 किलोमीटर नगर परिषद में 35 किलोमीटर तथा नगर निगम में 50 किलोमीटर की मुख्य सड़कों का मेजर रिपेयर कार्य लगभग 1750 करोड़ खर्च होंगे।

ashok gehlot

प्रदेश में सुधरेगी सड़कों की हालत

सीएम गहलोत ने बजट भाषण के दौरान कहा कि प्रदेश के एक हजार किलोमीटर लंबाई के राजमार्गों को दो लेन के लिए लगभग 1250 करोड़ रूपए का व्यय होगा। प्रदेश के 6000 गांवों में एक किलोमीटर तक की इंटरलिंकिंग ब्लॉक और टाइल मार्ग के निर्माण के लिए 2 हजार करोड़ का वह होगा। जिला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। वहीं 25 गांवों में एसएसटीपी, 75 गांव में एफएसटीपी की स्थापना के लिए 650 करोड रुपए खर्च होंगे। जोधपुर, उदयपुर, कोटा एवं अजमेर शहरों के लिए 3डी सिटी परियोजना लागू होगी। प्रदेश के शहरों में सुनियोजित विकास सौंदर्यीकरण ड्रेनेज एवं सीवरेज के लिए लगभग 18 करोड रुपए खर्च होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+