राजस्थान: सीएम गहलोत ने कोटा में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हादसे पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा के कोटड़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा के कोटड़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'कोटा के कोटड़ा में रामनवमी जुलूस में हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के साथ हमारी बहन सहानुभूति है। घायलों को सबसे बेहतर इलाज देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। हादसे में घायल सभी लोगों की कुशलता की कामना करता हूं।'

रामनवमी जुलूस के दौरान हुआ हादसा

कोटा के कोटड़ा में रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान अखाड़े के युवक करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान एक युवक का चक्र ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर जाकर अटक गया। इससे हर तरफ करंट फैल गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है। करंट इतना जोरदार था कि कई लोग मौके पर ही अचेत हो गए और जुलूस में अफरा-तफरी मच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+